Share This :

क्यों समय के साथ विचार भी बदलते रहते है, शायद इसलिए क्योंकि समय के साथ किसी भी व्यक्ति की परिस्थित भी बदल जाती हैं, कोई समय के साथ अमीर तो कोई गरीब हो जाता हैं, कोई स्वस्थ तो कोई अस्वस्थ हो जाता हैं, कोई सफल तो कोई असफल हो जाता हैं।

समय बड़ा बलवान हैं, समय बदलता हैं, इंसान बदलता हैं। समय अपनी गति से सदैव आगे की तरफ बढ़ता हैं, वह कभी भी पीछे लौट कर नहीं आता हैं। बीता हुआ समय यादें बनकर जीवन में सुख और दुःख की भावनाओ को जनम देता रहता हैं।

विचार दिमाग की एक ऐसी अवस्था हैं जो सिचुएशन के हिसाब से प्रत्येक सेकण्ड्स बदलती रहती हैं।

परिस्थित के अनुसार विचार बदलते रहते हैं

किसी भी व्यक्ति का कोई भी विचार स्थायी नहीं हैं, जब जैसी जिसकी स्थिति होती हैं, उसके विचार भी बदलते रहते हैं। जब कोई व्यक्ति खुश महसूस करता हैं तो उसकी हर बात सकारात्मक और लोगो के प्रति सकारात्मक विचार होते हैं और जब कोई दुखी महसूस करता हैं तो उसके विचार नकारात्मक हो जाते हैं। कह सकते हैं कि कब किसी के विचार बदल जाएंगे पता नहीं हैं।

दुनिया में हर किसी का दिमाग अलग -अलग विचारों से भरा हुआ हैं क्योंकि जितने लोग है उतने ही विचार हैं। अक्सर देखा गया हैं की हर कोई किसी एक बात पे अपनी एक अलग राय देता है इसके पीछे कारण यही हैं की हर व्यक्ति के देखने और समझने का नजरिया अलग -अलग हैं।

क्यों समय के साथ विचार भी बदलते रहते है
क्यों समय के साथ विचार भी बदलते रहते है

विचार एक ऐसी भावना हैं जिसका सीधा रिश्ता आपके मन से होता हैं, आप जैसा feel करते हैं, वैसे ही आपके मन में विचार आने लगते हैं। यदि आप सुखी महसूस करते हैं तो अच्छे विचार आते हैं, यदि आप डरा हुआ महसूस करते हैं तो आपके विचार उस हिसाब से होंगे, यदि आप घबराये हैं तो आपके विचार उस हिसाब से होंगे, मतलब जैसे ही आपकी मानसिक और शारीरिक परिस्थित बदलेगी आपके विचार भी बदल जाएंगे।

आपके पास पैसे की कमी हो, तो आपके विचार अलग होंगे और यदि आपके पास बहुत पैसा हो तो आपके विचार अलग होंगे।

कोई भी व्यक्ति जिस समय जैसा feel करता हैं उसके विचार भी वैसे ही बन जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के विचार समय के अनुसार बदलते रहते हैं, इसलिए कभी भी किसी के बारे में कोई सटीक बात नहीं कही जा सकती हैं, की यह व्यक्ति जीवन भर ऐसा ही रहेगा।

उम्र के हिसाब से विचार बदलते रहते हैं

विचार उम्र के हिसाब से बनते और बदल जाते हैं जैसे जो चीज किसी को बचपन में पसंद नहीं हैं, शायद बड़े होने तक उसे वह चीज सबसे अच्छी लगने लगे।

विचार इसलिए भी समय के अनुसार बदल जाते हैं क्योंकि जो चीज जिसके लिए ठीक होती हैं वैसा ही वह व्यक्ति करने लगता हैं।

जैसे – जैसे उम्र बढ़ती हैं, विचार भी बदल जाते है, इसके पीछे कारण वही हैं की जिस तरह से किसी व्यक्ति को अच्छा feel होता हैं, उसके विचार भी उसी के अकॉर्डिंग बनने लगते हैं।

विचार एक सोच ही तो हैं, जीवन के हर पड़ाव पर सिचुएशन के हिसाब से विचार अपना रूप बना लेते हैं इसलिए कभी भी किसी के बारे में ये नहीं कहा जा सकता हैं की कब किसकी कैसी सोच बन जायेगी।

समय के हिसाब से विचार बदलते रहते है

कहते हैं समय अच्छा हो तो रंक भी राजा बन जाता हैं और यदि समय ख़राब हो तो राजा भी रंक बन जाता हैं। जिसका जैसा समय होता हैं, उसके दिमाग में वैसे ही विचार आते हैं।

विचार अच्छे और बुरे दोनों होते हैं, जो व्यक्ति जिस समय जैसा महसूस करता हैं उसके विचार भी उसी के अनुसार बन जाते हैं इसलिए कहा जाता हैं की सदैव खुश रहो, लेकिन सुख और दुःख किसी के भी हाथ में नहीं हैं।

कब क्या होगा किसी को नहीं पता हैं, इसलिए आने वाले समय में कैसे विचार आएंगे इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता हैं।

समय बहुत बलवान होता हैं, कब किस तरफ पलटी मारेगा, किसी को भी पता नहीं हैं, इसलिए जीवन में सकारात्मक रहे, सबसे प्यार और हर किसी का आदर करे।

Share This :