Share This :

जीवन में सफलता पाने के लिए जितना शारीरिक रूप से फिट होना जरुरी हैं उतना ही मानसिक रूप से जरुरी हैं। आज हम बात करेंगे की How does the power of the mind Work, मन की शक्ति कैसे काम करती हैं।

जीवन में कुछ भी पाने के लिए मन की शक्ति का होना अति आवश्यक हैं। मन से जो लोग मजबूत होते हैं वह हर काम को औरों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा कर लेते हैं।

मन से मजबूत लोग हर मुश्किल में भी एक आसान और अच्छा रास्ता निकाल लेता हैं।

How does the power of the mind Work

जिन लोगो में मन की शक्ति होती हैं वह किसी भी काम को मना नहीं करते हैं क्योंकि वह हर काम को करने की कोशिश जरूर करते हैं और तब तक करते हैं जब तक की अपने काम को पूरा ना करे।

मन की शक्ति वाले लोग अंदर से बहुत ही आत्म विश्वासी प्रकृति के होते हैं, वह हर विषम परिस्थित को अच्छे से मैनेज करना जानते हैं।

जो लोग मन की शक्ति को समझ पाते हैं , वह अपने लक्ष्य को बनाकर उसे पूरा करने में लग जाते हैं।

कोई एक काम किसी व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल होता हैं पर कोई दूसरा उसी काम को बहुत ही अच्छे और आसानी से कर देता हैं।

मन की शक्ति को बढ़ाने के लिए सबसे पहले खुद पर विश्वास करो, जिसकी कमी आज सबसे ज्यादा हैं , आज ज्यादातर लोग खुद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा करते हैं। आज लोग वह नहीं करते हैं जो वह खुद चाहते हैं बल्कि वह करते हैं जो दूसरे कर रहे हैं।

एक बात हम सबको समझ लेना चाहिए की हम सब यूनिक हैं और हमे खुद अपना रास्ता बनाना हैं।

एक बात पर गौर करेंगे तो पाएंगे की आज तक आपके पास जो कुछ भी हैं वह आपके मन की शक्ति के कारण ही हैं। आज जो आपके पास हैं यदि आपने उसके लिए हिम्मत ना की होती हैं, तो क्या वह आज आपके पास होता , नहीं ना , इसलिए जिंदगी में सदैव आगे बढ़ने के लिए हम सबको अपने मन की शक्ति का प्रयोग कर देता हैं।

अँधेरे से तब तक डर लगता हैं, जब तक एक दिया नहीं जलता पर जैसे ही एक दिया जल जाता हैं , अँधेरे से भी डर ख़तम हो जाता हैं। दुनिया में हर problem का solution हैं , इसलिए अपने आप को कभी इतना down मत feel करवाना की आप कुछ भी नहीं हैं, की अब जिंदगी ख़तम हो रही हैं इत्यादि।

जहा से आपको जिंदगी ख़तम लग रही हैं, वही से फिर से शुरू करे, जहा पर सब दरवाजे बंद नजर आये, वही पर नहीं राह बनाये, सिचुएशन से घबराये नहीं, बल्कि हर सिचुएशन को अपने मन की शक्ति से हराये।

यदि आप इतिहास के पन्नो को पलटेंगे तो पाएंगे की हमारा इतिहास मन की शक्ति से भरा पड़ा हैं , बात करते हैं रानी लक्ष्मी बाई जी की जिनको पता था की उनके पास बहुत कम सैनिक हैं, वह बहुत देर तक अंग्रेजो के सामने नहीं टिक पाएंगी, पर उन्होंने अपने मन की शक्ति के आधार पर ही अंग्रेजो से युद्ध का निर्णय किया और दुश्मनो के छक्के छुड़ा दिया। आज भी उनकी गाथाये पूरे वर्ष में गयी जाती हैं।

ये कहानी शेयर करने का तात्पर्य ये था की यदि आप एक बार चाह गए तो आपको कोई नहीं रोक पाएंगे। आप जब भी रुकोगे, जब भी हारोगे तो उसके जिम्मेदार आप खुद होंगे ना की कोई और होगा।

अपने मन की शक्ति को बढाए, जितना ज्ञान ले सकते हैं, लेते रहिये, हर काम को सीखे और सिखाये। आपके पास शारीरिक और मानिसक जितना ज्यादा ज्ञान होगा आप के मन की शक्ति उतनी ही बढ़ेगी। यदि आप पानी में अचानक गिर जाए तो क्या आप तैरने की कोशिश नहीं करेंगे, आप बाहर आने की और अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करेंगे और ऐसी जगहों पर हम सब अपने मन की शक्ति का प्रयोग करते हैं।

राह चाहे कितनी भी कठिन हो, यदि आपमें मन की शक्ति हैं तो हर राह आसान हो जाएंगी।

मान लो तो हार हैं, ना मानो तो हार नहीं हैं, सबकुछ आपके मन से होता हैं, आप जिस चीज को जिस तरह देखते हैं, आपका मन भी आपके साथ वैसा ही feel करने लगता हैं।

खुद पर कभी किसी को हावी ना होने दे, अपने शरीर और मन के खुद आप मालिक हैं, इसे अच्छे से ऑपरेट करना आपका काम हैं, यदि आप इसकी बागडौर किसी और के हाथों में दे देंगे तो आप का कुछ नहीं हो सकता हैं।

जो लोग अपने ऊपर भरोसा रखते हैं, वह दुनिया में हर जगह अपनी एक मिसाल कायम कर देते हैं।

मन की शक्ति सबसे ऊपर होती हैं।

Share This :