Share This :

How to become a good writer, एक अच्छा writer बनने के लिए लिखना और पढ़ना दोनों ही बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि दुनिया में लिख भी वही सक सकता हैं जो पढ़ सकता हैं। दुनिया में हर कोई अलग -अलग विचारों से जिंदगी को अपने तरीके से जीता हैं।

जिंदगी अनुभवों का सार हैं, फिर अनुभव चाहे खुद के हो या किसी अन्य के हो। Life में देखा जाए तो, हम सब जो कुछ भी सीखते या जानते हैं, वह कही ना कही अपने आस -पास से सीखते हैं, इसलिए हर कोई अपनी करंट सिचुएशन के हिसाब से writing करता हैं।

Writer अपनी imagination में ही एक कहानी बना लेता हैं पर उसके पीछे कुछ ना कुछ कारण जरूर होता हैं। इमेजिनेशन कभी भी पूरी तरह से झूठ नहीं होती हैं , यदि आप कुछ feel करते हैं तो कही ना कही आपने वह सब देखा होता हैं।

दुनिया में वह सब चीज जो देखते या सुनते हैं वह हमारे मस्तिष्क में छप जाती हैं , और हम अपनी सुविधा के अनुसार उसे प्रयोग कर लेते हैं।

दुनिया में हर कोई writer हैं वह अलग बात हैं की वह उन शब्दों को पन्नो पे ना उतार पाए। वह अपने मस्तिष्क में रोज लिखता हैं और हर रोज मिटाता हैं।

Writing विचारों का संग्रह हैं, आप लिख तभी सक सकते हैं जब आप सोच सकते हैं।

एक writer की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं, की वह ऐसी कोई बात ना लिखे जिसे पढ़कर समाज के लोग गुमराह हो जाए बल्कि एक ऐसी सच्ची Writing करे जिससे सभी लोगो को एक सही मार्ग मिले।

How to become a good writer
How to become a good writer

एक दुखी व्यक्ति दुःख के बारे में लिखेगा, एक सफल व्यक्ति सफलता की कहानियां लिखेगा, एक रोमांटिक व्यक्ति रोमांच की बातों को अपनी लेखनी से लिखेगा, मतलब जो जैसा सोचता हैं, वह वैसा लिखता हैं।

लिखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं, क्योंकि उसे लाखों लोग पढ़ेंगे, इसलिए ऐसा कभी भी कुछ ना लिखे जिसे पढ़कर किसी की जिंदगी ख़राब हो जाए।

पॉजिटिव राइटिंग कीजिये, जिसे पढ़कर लोगो आगे बढे और अपने सपनों को पूरा कर सके।

Writing Skill को बढ़ाते रहना

एक बात तो हम सब को पता हैं की दुनिया में हर काम को सीखा जा सकता हैं, और उसमे राइटिंग भी एक स्किल हैं, यदि आपको लगता हैं की आपको लिखने का शौक हैं, या आप अच्छा आर्टिकल लिख सकते हैं, तो लिखना शुरू करे।

Writing Skill को आप जितना ज्यादा लिखेंगे, ये उतनी ही अच्छी होती चली जाएगी।

आजकल तो बहुत से ऑनलाइन और ऑफलाइन Writing skill के कोर्स भी आपको मिल जाएंगे, और यदि आप writer बनना चाहते हैं, तो आप इन कोर्सेस का सहारा भी लिख सकते हैं।

Daily books पढ़ना

लिखने से पहले आपको बहुत पढ़ना भी होगा, क्योंकि आपको विचार तभी आएंगे जब आपने बहुत सी किताबे पढ़ी होगी इसलिए Daily books पढ़ने की आदत डालिये।

आप अपनी पसंद की books को पढ़े और फिर आपको जो बात अच्छी लगे उसे जीवन में अपनाईये और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share कीजिये। जीवन में सब कुछ किताबों में लिखा हैं, बस आपको अपने शब्दों में उसे एक नयी पहचान देना हैं।

लोगो के अनुभवों से सीखना

जो कुछ भी आप अपने आस -पास के लोगो में देखते हैं, उसे आप अपनी कलम से कागज पे उतार सकते हैं। दुनिया में पता बहुत से लोगो को बहुत कुछ होता हैं, पर उसे लिखते बहुत ही कम लोग हैं, और जो लिख देता हैं वह एक अच्छा राइटर बन जाता हैं।

जीवन में जो कुछ भी लिखो, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ लिखो। आप जितना ज्यादा लोगो की बात को सुनेंगे, आप उतना ही ज्यादा अच्छा और सच्चा लिख पाएंगे, और एक बात तो आपको भी पता हैं की जीवन में सच सब सुनना चाहते हैं, बोले चाहे कोई भी ना, इसलिए दूसरों के अनुभवों को अपनी कलम की ताकत दे और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाये।

Daily writing करने की habit को develop करना

Writing करना आपके लिए तब आसान हो जाएगा, जब आप डेली कुछ ना कुछ लिखेंगे। आपको लिखने से प्यार हो आएगा या यूं कहिये जब तक 2-4 page लिख नहीं लेंगे आपको चैन नहीं आएगा।

लोगो की पसंद का ध्यान रखना

लोगो की पसंद के अनुसार लिखिए , अपने आस पास देखिये की, लोग किस समस्या से ज्यादा परेशान हैं। कौन सा ऐसा टॉपिक हैं जिसको वास्तव में कवर किया जाना चाहिए।

एक अच्छा writer वह हैं जो अपने शब्दों को इतनी अच्छी तरह पिरों दे की पढ़ने वाले को समय का पता ही ना चले।

अक्सर आपने भी नोटिस किया होगा, की जब हम कोई बुक पढ़ते हैं तो उसमे कैसे खो जाते हैं की कितना टाइम हो गया हैं। कोई भी बुक ये सोच कर नहीं पढता हैं की इतने पेज पढूंगा, ये आपकी लेखनी पर निर्भर करता हैं की आप लोगो को कैसे कनेक्ट कर पाते हैं।

दिल से लिखे, जिससे आपकी बात लोगो के दिलों तक पहुंचे। Keep Writing everyday.

Share This :