Share This :

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) एक बहुत ही पावन पर्व हैं, इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं। ये पर्व पूरे हर राज्य में अलग -अलग नामों से जाना जाता हैं। इस दिन का अपना एक विशेष ही महत्व हैं।

इसे पोंगल, खिचड़ी इत्यादि नामों से भी जाना जाता हैं। मकर संक्रांति हर साल १४ January को मनाया जाता हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति दो दिन यानी १४ और १५ दोनों दिन मनाया जाएगा।

अगर पंचागों के अनुसार देखें तो इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना ज्यादा शुभ होगा। पंचागों के अनुसार 14 जनवरी की आधी रात के बाद ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसका असर 15 जनवरी की दोपहर तक पुण्यकाल रहेगा।

मकर संक्रांति हमेशा १४ January को ही होती हैं

जैसे कि सूर्य देव हर महीने राशि में परिवर्तन करते हैं और इसी परिवर्तन को मकर संक्रांति कहते हैं। सूर्य इसी तरह अलग -अलग राशियों में क्रमानुसार प्रवेश करके जब १० वीं राशि यानी मकर राशि में १४ १५ जनवरी को सूर्य का प्रवेश होता है। सूर्य ६ महीने दक्षिणायन में रहने के बाद मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण हो जाते हैं इसलिए इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता हैं।

मकर संक्रांति 2023 का वाहन

इस वर्ष मकर संक्रांति 2023 का वाहन व्याघ्र अर्थात बाघ हैं।

ज्योतिषों और पंचांगों के अनुसार इस वर्ष सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात में करीब 08 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा इसलिए विद्वानों का मानना हैं कि मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में उदयातिथि के रूप में मनाया जाता हैं इसलिए15 जनवरी को मकर संक्रांति सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक हैं।

वैसे देखा जाए तो १४ और १५ दोनों ही शुभ दिन हैं।

दान पुण्य करने का विशेष दिन

इस दिन आप तिल के लड्डू, गुड़, मिठाई, खिचड़ी, (चावल और उरद दाल) घी, मूंगफली, डॉयफ्रुइट्स, नमक, फल, सब्जिया, कपडे, पैसे इत्यादि सभी चीजों का दान कर सकते हैं। इस दिन आपकी हर कामना पूरी होगी।

आप मंदिर में जाके दान कर सकते हैं, या फिर आप अपने घर में भी छोटी बच्चियों को दान कर सकते हैं। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार दान कर सकते हैं।

मकर सक्रांति कैसे मनाये

सबसे पहले सुबह तड़के उठ जाए, घर की साफ़ -सफाई करके स्नान करे, और उसके बाद पूजा -अर्चना करे। पूजा विधि और विधान से करे क्योंकि रोज तो कोई भी पूजा आराम से नहीं कर पाता हैं, इसलिए इस दिन आप आराम से बैठकर परिवार के साथ पूजा करे हो सके तो मंदिर भी जाए यदि सुबह समय ना हो तो शाम को जाए।
पूजा के बाद अपनी इच्छा अनुसार दान करे।

दान करने के बाद आप घर में शुद्ध खिचड़ी बनाये और घर की कन्यायों को सबसे पहले खिलाये यदि आपके घर में कन्याएं नहीं हैं तो आप पास -पड़ोस की किसी बच्ची को भी खिचड़ी खिला सकते हैं, ऐसा करना बहुत शुभ होता हैं।

उसके बाद आप भी खिचड़ी को खाये, और उस परमपिता को धन्यवाद दे की आनेवाला समय आपके लिए और आपके परिवारवालों के लिए शुभ हो।

इस दिन आप सभी शुभ काम कर सकते हैं, ये दिन बहुत खास हैं।

Makar Sankranti

ये दिन married ladies के बहुत खास हैं क्योंकि इस दिन वह अपने मायके से खास खिचड़ी खाने के लिए invitation पाती हैं और वह इस दिन के लिए बहुत ही excited रहती हैं कि चलो इसी बहाने मायके जाने को मिलेगा। सच में भारत का हर त्यौहार अपने आप में एक आंतरिक ख़ुशी हैं, जो लोगो में उत्साह भर देती हैं।

आओ इस बार खिचड़ी एक साथ मानये और खिचड़ी के साथ रायता, सलाद और पापड़ का स्वाद भी ले।

दोस्तों आप सबको Happy Makar Sankranti, सदैव खुश रहिये।

Share This :