Share This :

Why We Should Eat Healthy Food, Healthy food खाना आज कोई फैशन नहीं हैं बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे बड़ी need है। हमारे शरीर का शारीरिक और मानसिक विकास हमारे खाने पर ही निर्भर करता हैं।

हम जितना हेअल्थी भोजन करेंगे उतना ही अच्छा महसूस करेंगे। यदि आपका खान- पान सही नहीं होगा तो आप ना ही स्वस्थ रह पाएंगे और ना ही अपने जीवन को सुचारु रूप से चला पाएंगे। जीवन में सबसे important हमारा स्वास्थ्य हैं, उसके बाद सभी अन्य चीजे आती हैं।

कुछ लोगो की खाने के मामले में धारणा होती हैं की कुछ भी खा लो, बस पेट भर जाए , जो की ठीक नहीं हैं , कही ना कही हम सब जाने -अनजाने में अपने शरीर से ही खिलवाड़ कर रहे हैं। हमेशा ध्यान रखे की खाना उतना बनाये जितना एक समय में खा सके , बार -बार वही रखा खाना गरम करके खाना भी ठीक नहीं हैं क्योंकि एक तो बार -बार फ़ूड को गर्म करने से उसके पौष्टिक तत्व भी ख़तम हो जाएंगे और खाने का स्वाद भी बदल जाएगा।

खाना खाना हैं, कभी इसे काम ना समझे, खाना आपकी सबसे बड़ी जरुरत हैं। इसलिए खाना आराम से चबा – चबा कर खाये।

खाने में सलाद खूब खाये, कुछ लोग सलाद को अपने खाने में शामिल नहीं करते हैं उन्हें लगता हैं की क्या घास फूस खाना , क्योंकि उन्हें सलाद की पावर नहीं पता हैं। सलाद भी अपने आप में एक विशेष तरह का लाभ देने वाला फ़ूड है जो आपकी हेल्थ को अच्छा रखेगा और जिसे आप कभी भी कही भी आसानी से खा सकते हैं, आप खुद भी बना सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा effort भी नहीं करने पड़ेगे। सलाद खाने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा और मजबूत भी बनेगा।

हेअल्थी फ़ूड खाये पर कभी भी ओवर ईटिंग ना करे, मैंने बहुत सारे लोगो को देखा है की जब खाना अच्छा लगेगा तो वह बहुत ज्यादा खा लेंगे, ये ठीक नहीं हैं , आपकी जितनी डाइट हैं उतना ही खाये। क्योंकि जैसे हर व्यक्ति का शारीरिक ढांचा अलग हैं वैसे ही उसकी डाइट भी अलग -अलग होती है।

Why We Should Eat Healthy Food
Why We Should Eat Healthy Food

स्वस्थ भोजन ( Healthy food ) के फायदे

  • हमारे वजन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
  • अनेको बीमारिया जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग और कैंसर इत्यादि से हमें बचता हैं।
  • मन खुश रहता हैं, दिल और दिमाग में अच्छे विचार आते हैं।
  • मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • आप शारीरिक रूप से काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
  • आप लाइफ में अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर पाएंगे।
  • एक अच्छी लाइफ स्टाइल को जी पाएंगे।
  • यदि आप चिड़चिड़े हैं, मूडी हैं , ज्यादा गुस्से वाले है, तो ये समस्याएं भी हेअल्थी फ़ूड खाने से ख़तम हो जायेगी।
  • आप अपने कार्य पर ज्यादा फोकस करने में सक्षम होंगे , किसी काम में मन न लग्न इत्यादि जैसी समस्याएं भी दूर हो जायेगी।
  • दैनिक गतिविधियों में भी सुधार आएगा।

हेअल्थी फ़ूड क्या हैं

  • हेअल्थी फ़ूड वह हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो, यदि आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं तो आप अपनी बीमारी के हिसाब से अपना भोजन खाये।
  • हेअल्थी फ़ूड घर साफ़ सुथरा का खाना हैं। बाहर के खाना कितना हेअल्थी हैं इसके बारे में किसी को भी नहीं पता हैं।
  • कम तला भुना खाना हेअल्थी फ़ूड हैं।
  • कम मसाले में और फ्रेश मसाले से बना हुआ खाना हेअल्थी हैं।
  • हमेशा फ्रेश खाना बनाये और खाये।
  • खाने में सब्जियों का भरपूर प्रयोग करें।
  • संतुलित भोजन खाये जिसमे सभी चीजों की एक सही मात्रा हो, ऐसा ना हो जो पसंद हैं उसे ज्यादा खाये और जो कम पसंद हैं उसे ना खाये या पूरी तरह से छोड़ दे। अपने खाने में हर चीज को शामिल करे, क्योंकि खाने की हर चीज का अपना -अपना अलग -अलग महत्व हैं।
Share This :